अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के चुनाव अभियान कार्यालय में विस्फोट, 3 की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी (Afghanistan President Ashraf Ghani) के कंधार शहर स्थित एक चुनाव अभियान कार्यालय में बुधवार को विस्फोट हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई

अफगान के राष्ट्रपति अशरफ गनी (Photo Credits: IANS)

काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी (Afghanistan President Ashraf Ghani) के कंधार शहर स्थित एक चुनाव अभियान कार्यालय में बुधवार को विस्फोट हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस विस्फोट में तीन मृतकों के अलावा सात अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक उपकरण इस अभियान कार्यालय (कैंपेन ऑफिस) की एक दीवार पर लगाया गया था। यह कार्यालय मंगलवार शाम को बंद किया गया था. अधिकारी ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी और कहा कि उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और गनी इस दौड़ में एक अग्रणी उम्मीदवार हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति पद के लिए 17 अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछले एक सप्ताह में गनी के चुनाव अभियान पर किया गया यह दूसरा हमला है. यह भी पढ़े: अफगानिस्तान: काबुल में शादी समारोह के दौरान हुआ बड़ा धमाका, हादसे में 63 लोगों की मौत, 183 से ज्यादा जख्मी

काबुल से 55 कि. मी. दूर चारिकर शहर में 17 सितंबर को हुए विस्फोट में 26 लोग मारे गए थे, जबकि 40 लोग घायल हो गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट