IND vs WI 2nd ODI 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में संजू सैमसन ने मिले मौके का फायदा उठाने में रहे असफल, निराश फैंस ने दी प्रतिक्रिया, देखें Tweets
संजू सैमसन (Photo Credits: IANS)

भारतीय टीम के ख़राब फॉर्म वाले खिलाड़ियों को लगातार मौका मिलने के बावजूद संजू सैमसन को पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के बारे में सोशल मीडिया पर बार-बार सवाल उठते रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में उन्हें शामिल नहीं किया गया था लेकिन दूसरे वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिए जाने के बाद उन्हें जगह मिल गई. सैमसन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की, हालांकि वह मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे और यानिक कारिया की तेजी से घूमती गेंद पर सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. उनके प्रदर्शन से निराश प्रशंसकों ने ट्विटर पर उनके आउट होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की.

ट्वीट देखें: