AGR बकाया: वोडाफोन आइडिया ने 1 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया-सूत्र

वोडाफोन आइडिया ने समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये को लेकर दूरसंचार विभाग को बृहस्पतिवार को एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. कंपनी ने सोमवार को एजीआर बकाये को लेकर 2,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया था.

(Photo Credit- File Photo)

नई दिल्ली. वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये को लेकर दूरसंचार विभाग को बृहस्पतिवार को एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. कंपनी ने सोमवार को एजीआर (Adjusted Gross Revenue) बकाये को लेकर 2,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. शीर्ष अदालत की फटकार के बाद सरकार ने इन संचार कंपनियों के प्रति कड़ा रूख अपनाया.

कंपनी के ऊपर 53 हजार करोड़ रुपये का एजीआर (AGR) बकाया है. दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने बताया कि टाटा टेलीसर्विसेज को भी एक-दो दिन में पूरे बकाये का भुगतान करने का नोटिस भेजा गया है. यह भी पढ़े-AGR बकाया: सुप्रीम कोर्ट से वोडाफोन को बड़ा झटका, 2500 करोड़ रूपए के भुगतान का प्रस्ताव ठुकराया

टाटा टेलीसर्विसेज ने सोमवार को 2,197 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसके ऊपर 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है.

ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एजीआर बकाया के भुगतान मामले में उसी दिन 2500 करोड़ रूपए और शुक्रवार तक 1,000 करोड़ रूपए जमा करने का वोडाफोन का प्रस्ताव ठुकरा दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'