देश

Chandrayaan-3 लॉन्च के लिए ISRO ने कसी कमर, तैयारी का VIDEO आया सामने, GSLV Mark 3 रॉकेट रचेगा इतिहास!

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में बुधवार को चंद्रयान-3 की इनकैप्सुलेटेड असेंबली को LVM3 के साथ जोड़ा गया. इसरो ने वीडियो ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी.

Chandrayaan-3 लॉन्च के लिए ISRO ने कसी कमर, तैयारी का VIDEO आया सामने, GSLV Mark 3 रॉकेट रचेगा इतिहास!

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) 13 जुलाई को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग कर सकता है. इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में बुधवार को चंद्रयान-3 की इनकैप्सुलेटेड असेंबली को LVM3 के साथ जोड़ा गया. इसरो ने वीडियो ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी.

अगर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर उतरने में सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं.

चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था. करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).