SBI UPI Service To Be Down: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की यूपीआई सर्विस देश भर में आज रात 7 जनवरी 11:30 से 8 जनवरी मध्यरात्री रात 2:00 बजे यानी करीब ढाई घंटे तक बंद रहेगी. एसबीआई की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई . एसबीआई की तरह से बताया कि बैंक अपना यूपीआई सर्विस अपडेशन का काम कर रही है. जिसके चलते इस बीच एसबीआई की यूपीआई सर्विस करीब ढाई घंटे तक गूगल पे और फोन पे जैसी यूपीआई की सभी सेवाएं ठप्प रहेगी. ऐसे में एसबीआई की यूपीआई सर्विस बंद रहने के दौरान यूजर्स को लेनदें में दिक्कत ना आए. वह किसी और माध्यम के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकता है.
बता दें कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा विकसित एक भुगतान प्रणाली है. यह रीयल-टाइम में तुरंत फंड ट्रांसफर करने का एक तरीका है. जो बैंक के ग्राहकों को मोबाइल एप के माध्यम से अपने बैंक खाते से दूसरे बैंकों के खाते के साथ लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है. इसकी शुरुआत पायलट परियोजना के रुप में रिजर्व बैंक द्वारा अप्रैल 2016 में गई थी.
Tweet:
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) January 7, 2023











QuickLY