X पर Likes हुए प्राइवेट! प्राइवेसी मिलते ही लाइक्स की संख्या में जबरदस्त इजाफा, खुश हुए एलन मस्क
अब आप किसी पोस्ट पर लाइक्स तभी देख पाएंगे जब वो आपकी खुद की पोस्ट हो. इस बदलाव से X पर 'लाइक्स' में काफी बढ़ोतरी हुई है. एलन मस्क ने खुद इस बदलाव की ग्राफिकल स्टेटिस्टिक्स शेयर की है.
- Read in
- हिंदी
X Likes Private: एलन मस्क के नेतृत्व में एक्स ने हाल ही में एक अहम बदलाव किया है - 'लाइक्स' को प्राइवेट कर दिया गया है! इसका मकसद यूजर्स की प्राइवेसी को और मज़बूत करना है. अब आप किसी पोस्ट पर लाइक्स तभी देख पाएंगे जब वो आपकी खुद की पोस्ट हो. एक्स ने दावा किया है कि इस बदलाव से प्लेटफॉर्म पर 'लाइक्स' में काफी बढ़ोतरी हुई है. एलन मस्क ने खुद एक्स पर इस बदलाव की ग्राफिकल स्टेटिस्टिक्स शेयर की है.
Massive increase in likes after they were made private! pic.twitter.com/f5SisAw5w3
— Elon Musk (@elonmusk) June 13, 2024
लेकिन एलन ने यूजर्स को 'लाइक्स' को पब्लिक या प्राइवेट करने का ऑप्शन भी दिया है. एक्स के 'लाइक्स' टैब को प्राइवेट करने का मकसद 'लाइक्स' को लेकर होने वाली हरेसमेंट को रोकना है. ख़ास तौर पर पॉलिटिकल कंटेंट के मामले में यह समस्या काफी दिखाई देती है. एक्स ने कहा है कि "प्रीमियम यूजर्स जिन्होंने अपने 'लाइक्स' को छिपाया, उन्होंने बहुत ज़्यादा पोस्ट्स को लाइक किया!" तो सवाल उठता है, क्या 'लाइक्स' को छिपाने से वाकई यूजर्स ज़्यादा लाइक्स कर रहे हैं? ऐसा लग रहा है कि हरेसमेंट से बचने के लिए लोग ज़्यादा खुले तौर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं. यह बदलाव एक्स पर यूजर्स के व्यवहार को कैसे बदलता है, यह देखने वाली बात होगी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

