UPI का धमाका: जनवरी में Google Pay, Phonepe और Paytm पर भारतीयों ने किए छप्पर फाड़ Transactions, दुनिया के लिए सबक
यूपीआई (Photo Credit : PTI)

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को लेकर बडी खबर है. नए साल पर जनवरी महीने में Google Pay, Phonepe और Paytm पर भारतीयों ने किए बड़े पैमाने पर ट्रांजेक्शन किये. रिपोर्ट के अनुसार भारत में यूपीआई ने जनवरी 2023 में कुल 12,98,726 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड 8.03 बिलियन लेनदेन की प्रक्रिया की. बता दें कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा संचालित एक वास्तविक समय भुगतान प्रणाली है. भारत के खुदरा लेनदेन का 60 प्रतिशत से अधिक लेनदेन वर्तमान में यूपीआई से ही किया जाता है.

Tweet: