WPL 2025: डीसी ने एमआई को 9 विकेट से हराया, जोनासन और लैनिंग ने बनाए शानदार रिकॉर्ड

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स वुमन (डीसी) और मुंबई इंडियंस वुमन (एमआई) टीम के बीच खेला गया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी.

मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल महिला (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 1 मार्च : एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स वुमन (डीसी) और मुंबई इंडियंस वुमन (एमआई) टीम के बीच खेला गया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. दिल्ली की जीत की नायिका रहीं जेस जोनासन, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई को 123/9 पर रोक दिया और 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया.

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. यास्तिका भाटिया (11) और हेली मैथ्यूज (22) ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े, लेकिन शिखा पांडे ने भाटिया को आउट कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद नेट साइवर-ब्रंट (18) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (22) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन जेस जोनासन ने दोनों को पवेलियन भेजकर मुंबई की कमर तोड़ दी. जोनासन ने अपने 4 ओवर में 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. यह भी पढ़ें :SA vs ENG, ICC Champions Trophy 2025 Fantacy11 Team Prediction: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मैच में ये खिलाड़ी करेंगें कमाल, इन दिग्गजों के साथ बनाएं अपनी विनिंग ड्रीम11 फैंटेसी टीम

हरमनप्रीत के खिलाफ जोनासन के टी20 रिकॉर्ड (23 पारियों में 6 बार आउट, 107.75 स्ट्राइक रेट और सिर्फ 20.8 की औसत) ने इस मुकाबले में भी उनकी अहम भूमिका को रेखांकित किया. मुंबई की मध्यक्रम बल्लेबाज अमेलिया केर (17) और सजीवन सजना (5) भी ज्यादा देर नहीं टिक सकीं. मिन्नू मणि ने भी 3 विकेट लेकर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया. अंत में अमनजोत कौर (17*) ने कुछ तेज शॉट्स खेले, लेकिन मुंबई की पारी 20 ओवर में 123/9 पर सिमट गई.

124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने शानदार अंदाज में की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की. शेफाली वर्मा ने 28 गेंदों में 43 रन (4 चौके, 3 छक्के) की ताबड़तोड़ पारी खेली और 153.57 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, लेकिन अमनजोत कौर ने उन्हें आउट कर यह जोड़ी तोड़ी.

दूसरे छोर पर मेग लैनिंग (60*) नाबाद रहीं और 49 गेंदों में 9 चौकों की मदद से अपनी टीम को जीत तक ले गईं. उनके साथ जेमिमा रोड्रिग्स (15*) ने भी नाबाद रहकर योगदान दिया. मेग लैनिंग ने इस लीग में कमाल की स्थिरता का प्रदर्शन किया है. लैनिंग ने 60* रनों की पारी के साथ वूमेन प्रीमियर लीग में अपनी 8वीं फिफ्टी प्लस स्कोर बनाई, जो लीग में सबसे ज्यादा है. दिल्ली कैपिटल्स ने यह लक्ष्य सिर्फ 14.3 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

लैनिंग-शेफाली की जोड़ी भी लीग में खूब कमाल दिखा रही है. इस जोड़ी ने डब्ल्यूपीएल में 11वीं बार 50+ रनों की साझेदारी की, जो किसी भी जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है. पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 57/0 रहा, जो इस सीजन में उनका तीसरा सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले प्रदर्शन रहा. इस टीम का बेस्ट पावरप्ले स्कोर भी एमआई के खिलाफ आया था जब उन्होंने 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए थे.

इसके अलावा जोनासन ने इस मैच में 3 विकेट लेकर वूमेन प्रीमियर लीग में अपने 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड्स की संख्या 5 तक पहुंचाई, जो हरमनप्रीत कौर के बराबर है. वहीं इस सीजन में पहली बार एमआई पावरप्ले में कोई विकेट नहीं ले सकी, जो मुंबई के लिए एक चिंता का विषय रहा. दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में हर विभाग में मुंबई इंडियंस को पछाड़ दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट