साक्षी धोनी ने बताया अपनी जान को खतरा, मांगा पिस्टल का लाइसेंस

साक्षी ने रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय में आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. वहां से उसे पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया. पुलिस ने तफ्तीश की और साक्षी के खिलाफ उन्हें कोई अपराधिक मामला नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने फाइल डीएसपी ऑफिस भेज दी.

रांची: टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने खुद की जान को खतरा बताते हुए आर्म्स लाइसेंस की मांग की है. साक्षी ने कहा है कि धोनी ज्यादातर समय टीम के साथ बाहर रहते हैं और ऐसे में वह घर में अकेली रहती हैं. ऐसे में उनकी जान को खतरा रहता है और इसी लिए वह रिवॉल्वर का लाइसेंस चाहती हैं. उन्होंने 0.32 रिवॉल्वर के लिए आवेदन किया है. उन्होंने अपनी अर्जी में यह भी कहा है कि उन्हें जल्द से जल्द हथियार खरीदने का लाइसेंस दिया जाए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी 9 साल पहले पिस्टल का लाइसेंस हासिल कर चुके हैं. उन्होंने 2011 में पिस्टल खरीदी थी.

साक्षी ने रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय में आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. वहां से उसे पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया. पुलिस ने तफ्तीश की और साक्षी के खिलाफ उन्हें कोई अपराधिक मामला नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने फाइल डीएसपी ऑफिस भेज दी. जल्द ही साक्षी की फाइल रांची के कलेक्टर के पास जाएगी और इस बात का फैसला किया जाएगा कि उन्हें लाइसेंस इशू होगा या नहीं.

बता दें कि साक्षी ने धोनी से 4 जुलाई 2010 को शादी की थी. धोनी ने रांची में एक आलिशान बंगला बनाया है जहां उनका परिवार रहता है. वैसे इस आवास में अत्याधुनिक हथियारों से लैस 7 गार्ड्स तैनात हैं. साक्षी जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो स्थानीय पुलिस उनके सुरक्षा के पूरे इंतजाम करती है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Ahmedabad Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट