आईपीएल में खेलने से भारतीय खिलाड़ियों की कमजोरियां पता चली: गेंदबाज कैगिसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना भविष्य में दौरा करने वाली टीमों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि टी20 टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की कमजोरियों के बारे में आसानी से पता चल जाता है.

Kagiso Rabada

लखनऊ, 6 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना भविष्य में दौरा करने वाली टीमों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि टी20 टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की कमजोरियों के बारे में आसानी से पता चल जाता है. भारतीय प्रशंसकों ने पहली बार रबाडा को एक युवा खिलाड़ी के रूप में नोटिस किया, जब उन्होंने अक्टूबर 2015 में कानपुर में वनडे मैच में एम.एस. धोनी के खिलाफ अंतिम ओवर में 11 रनों का बचाव किया, जहां दक्षिण अफ्रीका ने 3-2 से श्रृंखला जीती थी.

पिछले कुछ वर्षों में, रबाडा दिल्ली कैपिटल्स और हाल ही में पंजाब किंग्स के साथ अपने आईपीएल कार्यकाल के माध्यम से भारतीय प्रशंसकों के पसंदीदा बन गए हैं. कुल मिलाकर, रबाडा ने आईपीएल में 63 मैचों में 99 विकेट लिए हैं. रबाडा ने कहा, "भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ प्लान हमने श्रृंखला में जाने से पहले तैयार किया है. सौभाग्य से आईपीएल जैसी लीग में इन खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ भी बहुत खेलते हैं, इसलिए उनकी कमजोरियों के बारे में पता करना मुश्किल काम नहीं है." यह भी पढ़ें : IND vs SA 1st ODI 2022, Lucknow Weather Updates Live: बारिश थमने के बाद कवर हटाया गया, मैच दोपहर 03:00 बजे से शुरु होने की संभावना

टी20 और वनडे मैचों की तैयारी में अंतर के बारे में पूछे जाने पर, रबाडा ने कहा, "मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट और वनडे क्रिकेट एक तरह से समान हैं, यह इसका सिर्फ एक लंबा प्रारूप है. आप आम तौर पर समान गेमप्लान रखना पसंद करते हैं और जाहिर है कि इसमें टी20 क्रिकेट की तुलना में थोड़ा कम दबाव है. मैं कहूंगा कि मेरा प्लान काफी समान हैं." बारिश के कारण टॉस में देरी होने के साथ रबाडा ने उम्मीद जताई कि मैच होगा. उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से, बारिश की संभावना बनी है और रुक-रुक हो रही है और हम इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं, उम्मीद है कि हम मैच खेलेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Score Update: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\