Neeraj Chopra Wins Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्ड चैम्पियन को पछाड़कर जीती दोहा डायमंड लीग
(Photo Credit : Twitter)

Neeraj Chopra Wins Doha Diamond League: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने प्रतिष्ठित दोहा डायमंड लीग मीट में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा जीती. भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर दूर भाला फेंककर खिताब अपने नाम किया.

 

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले चेक खिलाड़ी जैकब वडलेज्च दूसरे स्थान पर रहे. नीरज पिछले साल 'समग्र फिटनेस और ताकत' की कमी के कारण दोहा डायमंड लीग में हिस्सा नहीं ले सके थे.  नीरज ने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में एंडरसन पीटर्स से मिली हार का बदला चुकता कर लिया. पीटर्स इस प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रहे.

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है

दोहा में हो रहा यह इवेंट डायमंड लीग सीरीज का पहला चरण है. इसका समापन 16 और 17 सितंबर को यूजीन में डायमंड लीग फाइनल के साथ होना है.