Namaskar Paris! पेरिस ओलंपिक के लिए खेल गांव पहुंचने पर नीरज चोपड़ा ने दिया रिएक्शन, देखें पोस्ट

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 शुरू होने के चार दिन बाद आखिरकार नीरज चोपड़ा पेरिस पहुंच गए हैं. खेल गांव में प्रवेश कर गए हैं. पुरुषों की भाला फेंक क्वालीफिकेशन स्पर्धा 6 अगस्त को है. यही वजह है कि नीरज ने खुद को तैयार होने के लिए पर्याप्त समय देने के लिए देर से पेरिस में प्रवेश किया है. खेल गांव में प्रवेश करने के बाद नीरज ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएँ जाहिर कीं और कैप्शन दिया, 'नमस्कार पेरिस, आखिरकार ओलंपिक खेल गांव में पहुंचकर उत्साहित हूं.'

पोस्ट देखें: