आगामी दौरे से हटने वाले कई खिलाड़ी टी20 विश्व कप टीम से बाहर हो सकते हैं: फिंच

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर प्रारूपों के कप्तान आरोन फिंच ने शुक्रवार को कहा कि वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के आगामी दौरे से हटने वाले खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप की टीम चयन के दौरान ‘वास्तविक तौर पर’ अनदेखा किया जा सकता है.

कप्तान आरोन फिंच ( Photo Credit : Facebook)

मेलबर्न, 25 जून : ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर प्रारूपों के कप्तान आरोन फिंच ने शुक्रवार को कहा कि वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के आगामी दौरे से हटने वाले खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप की टीम चयन के दौरान ‘वास्तविक तौर पर’ अनदेखा किया जा सकता है. इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले देश के सात शीर्ष खिलाड़ियों डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स ने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के आगामी दौरे पर जाने वाली टीम से विभिन्न कारणों से हटने का ऐलान किया .

पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को हालांकि कोहनी में चोट के कारण विश्राम दिया गया है. फिंच ने कहा कि आगामी दौरो से हटने वाले खिलाड़ियों के लिए अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की टीम से बाहर होने का वास्तविक खतरा है क्योंकि अन्य खिलाड़ी इसके लिए अपना दावा पेश कर सकते हैं. फिंच ने कहा, ‘‘ हां बहुत वास्तविक संभावना है (टी 20 विश्व कप से बाहर होने के लिए). आपको मौजूदा लय को देखना होगा और आप उन लोगों को चुनेंगे जो अच्छा खेल रहे हैं. इस दौरे पर जाने वाले खिलाड़ियों के पास टीम में जगह बनाने का मौका होगा.’’ यह भी पढ़ें : Yuzvendra Chahal श्रीलंका टूर के लिए जिम में कर रहे हैं जमकर मेहनत, देखें वीडियो

उन्होंने क्रिकेट डॉट एयू डॉट कॉम से कहा, ‘‘अच्छे अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन को नजरअंदाज करना वास्तव में मुश्किल होगा. तो हाँ, बिल्कुल, कुछ खिलाड़ियों के लिए प्रदर्शन में सुधार कर टीम में जगह पक्की करने का मौका होगा.’’ ऑस्ट्रेलियाई टीम सोमवार को वेस्टइंडीज के दौरे पर रवाना होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Suryakumar Yadav vs Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर में किसका पलड़ा भारी? आंकड़े बता रहे हैं पूरी कहानी

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स