LPL 2020: श्रीलंकन कोच मिकी आर्थर ने कहा- एलपीएल से श्रीलंका क्रिकेट को मदद मिलेगी

आर्थर ने कहा कि 26 नवंबर से शुरू होने वाली एलपीएल लीग युवा खिलाड़ियों के विकास में तेजी लाने में मदद करेगी. आर्थर ने कहा कि 26 नवंबर से शुरू होने वाली एलपीएल लीग युवा खिलाड़ियों के विकास में तेजी लाने में मदद करेगी.

मिकी आर्थर (Photo Credits: Getty Images)

कोलंबो, 15 नवंबर: आर्थर ने कहा कि 26 नवंबर से शुरू होने वाली एलपीएल लीग युवा खिलाड़ियों के विकास में तेजी लाने में मदद करेगी.आर्थर ने कहा कि 26 नवंबर से शुरू होने वाली एलपीएल लीग युवा खिलाड़ियों के विकास में तेजी लाने में मदद करेगी. आर्थर ने क्रिकेट डॉट एलके (Dot LK) से कहा, " मुझे लगता है कि एसएलसी द्वारा एलपीएल एक बहुत अच्छी पहल है. मेरा मानना है कि इससे भविष्य में युवा खिलाड़ियों के विकास पर तेजी से नजर रखेगा."

पाकिस्तान (Pakistan) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की राष्ट्रीय टीमों के कोच रह चुके आर्थर ने आगे कहा, "कई तरीके हैं जो हमारे खिलाड़ी के विकास को बढ़ाते है. सबसे महत्वपूर्ण यह है कि खिलाड़ियों को कैसे दबाव में प्रदर्शन करना सिखाया जाए क्योंकि यह एक ऐसी कला है जो अनुभव के साथ आती है और एलपीएल उन्हें वह अवसर प्रदान करेगा."

यह भी पढ़े: Lanka Premier League: एलपीएल में कैंडी टस्कर्स के लिए खेलेंगे इरफान पठान

एलपीएल 26 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा और कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण यह केवल हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

श्रीलंकाई कोच ने कहा, " मैं दुनिया भर की लीग से जुड़ा रहा हूं और जानता हूं कि दबाव और उम्मीदों, विदेशी खिलाड़ियों और कोचों के साथ बातचीत और पेशेवर माहौल में होने के कारण खिलाड़ी कैसे आगे बढ़ते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी