IPL 2021: अश्विन के कोटा के ओवर पूरे नहीं कराना संभवत: गलती थी: पोंटिंग

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में गुरुवार रात तीन विकेट से हार के बाद स्वीकार किया कि आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को उनके कोटे के पूरे ओवर नहीं देना ‘संभवत: गलती’ थी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (photo credit : IANS)

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल : दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कोच रिकी पोंटिंग ने यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) मुकाबले में गुरुवार रात तीन विकेट से हार के बाद स्वीकार किया कि आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को उनके कोटे के पूरे ओवर नहीं देना ‘संभवत: गलती’ थी. अश्विन ने तीन ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और इस दौरान उनके खिलाफ कोई बाउंड्री नहीं लगी. दिल्ली की टीम 148 रन के लक्ष्य का बचाव कर रही थी. क्रीज पर बायें हाथ के दो बल्लेबाजों डेविड मिलर (62) और राहुल तेवतिया (19) की मौजूदगी के बावजूद नए कप्तान ऋषभ पंत ने 13वें ओवर में अश्विन को बरकरार रखने के बजाए मार्कस स्टोइनिस को गेंद थमा दी.

स्टोइनिस के इस ओवर में तीन चौके सहित 15 रन बने जिससे रॉयल्स का स्कोर पांच विकेट पर 58 रन से पांच विकेट पर 73 रन हो गया और टीम लय हासिल करने में सफल रही. पोंटिंग ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘जब मुझे टीम के साथ बैठकर बात करने का मौका मिलेगा निश्चित तौर पर हम इस बारे में बात करेंगे. उसने शानदार गेंदबाजी की. तीन ओवर में 14 रन. उसके खिलाफ कोई बाउंड्री नहीं लगी. यह भी पढ़ें : IPL 2021 के शुरूआती मुकाबलों में ही इन युवा भारतीय खिलाड़ियों ने लोगों के दिलों पर किया राज, टीम इंडिया में जल्द मिल सकता है मौका

’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहला मैच उसके लिए निराशाजनक रहा था लेकिन पिछले कुछ दिनों में उसने कड़ी मेहनत की जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि वह चीजों से सामंजस्य बैठाए और मैच में चीजें सही करे.’’ पोंटिंग ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आज रात उसने शानदार गेंदबाजी की. संभवत: हमारी ओर से यह गलती थी और इस बारे में हम बात करेंगे.’’ रॉयल्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 58 रन की दरकार थी. क्रिस मौरिस ने 18 गेंद में नाबाद 36 रन की पारी के दौरान अंतिम दो ओवर में चार छक्के जड़कर दो गेंद शेष रहते रॉयल्स को जीत दिला दी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम रविवार को अगले मैच में मुंबई में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG Out Of IPL 2026 Playoffs Race: चेन्नई सुपर किंग्स से हार के बाद IPL 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स