एसी मिलान के कोच Stefano Pioli कोविड-19 से संक्रमित
इटली के फुटबाल क्लब एसी मिलान के कोच स्टेफानो पियोली का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. क्लब ने बताया कि स्टेफानो में बीमारी के किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और इस समय वह क्वारंटीन में हैं.
इटली के फुटबाल क्लब एसी मिलान के कोच स्टेफानो पियोली का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. क्लब ने बताया कि स्टेफानो में बीमारी के किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और इस समय वह क्वारंटीन में हैं. एसी मिलान ने एक बयान में कहा, "स्टेफानो पियोली का सुबह कराया गया कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बात की जानकारी दे दी गई है. कोच में किसी तरह के लक्षण नहीं है और वह इस समय घर में क्वारंटीन में हैं."
उन्होंने कहा, "टीम के और बाकी सपोर्ट स्टाफ के टेस्ट निगेटिव आए हैं. परिणाम स्वरूप आज का ट्रेनिंग सेशन रद्द कर दिया गया है. सोमवार को प्रोटोकॉल को देखते हुए नापोली के खिलाफ होने वाले टेस्ट के लिए ट्रेनिंग शुरू की जाएगी."
इससे पहले, क्लब के ही ज्लाटन इब्राहिमोविच, डेनियल मालडिनी, माटेयो गाबिया और लियो डुआर्टे कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे.
Tags
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
Ricky Syngkon Passes Away: PM नरेंद्र मोदी ने शिलांग के MP रिकी सिंगकोन के निधन पर शोक जताया, कहा ‘मेघालय के लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा’
England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड
\