एक साल का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया चेन्नइयन एफसी ने काल्डेरोन के साथ

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा विजेता चेन्नइयन एफसी ने सोमवार को अपने अनुभवी डिफेंडर इंइगो काल्डेरोन के करार को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. 36 साल के इस खिलाड़ी ने बीते सीजन में क्लब के 21 मैचों में से 20 में हिस्सा लिया था और अधिकतर मौकों पर राइट बैक खेले थे.

चेन्नइयन एफसी (photo credit-IANS)

चेन्नई :  इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा विजेता चेन्नइयन एफसी ने सोमवार को अपने अनुभवी डिफेंडर इंइगो काल्डेरोन के करार को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. 36 साल के इस खिलाड़ी ने बीते सीजन में क्लब के 21 मैचों में से 20 में हिस्सा लिया था और अधिकतर मौकों पर राइट बैक खेले थे.

काल्डेरोन ने एक बयान में कहा, "मैं चेन्नइयन एफसी के साथ एक साल का करार और कर काफी खुश हूं. खिलाड़ियों, प्रबंधकों, मालिक और सबसे ज्यादा इस शहर में प्रशंसकों से मिले बेताहाशा प्यार ने मुझे यहां वापस लौटने पर मजबूर कर दिया. हम विजेता हैं और मैं खिताब को बचाने में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं."

क्लब के मुख्य कोच जॉन ग्रेगोरी ने कहा, "मैं काल्डेरोन के आने से खुश हूं. वह पेशेवर खिलाड़ी और पूरी टीम के लिए रोल मॉडल हैं. खिताब बचाने में उनका अनुभव हमारे लिए अहम साबित होगा."

काल्डेरोन और राफेल अगस्तो की जोड़ी चेन्नइयन के डिफेंस की अहम कड़ी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड