India vs England Test Series: भारत को टक्कर देने पहुंची इंग्लिश टीम, Rohit Sharma और Rahane भी चेन्नई में

कप्तान जो रूट समेत इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सदस्य भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दो टेस्ट के लिये बुधवार को यहां पहुंच गए.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई, 27 जनवरी : कप्तान जो रूट समेत इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सदस्य भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दो टेस्ट के लिये बुधवार को यहां पहुंच गए. हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि भारत के कुछ खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ भी यहां पहुंच चुका है . रूट और उनकी टीम श्रीलंका से सुबह 10 . 30 पर यहां पहुंची और सीधे होटल चली गई जहां दोनों टीमों के लिये बायो बबल बनाया गया है .

इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को टेस्ट श्रृंखला में 3 . 0 से हराया :

भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कल रात ही यहां पहुंच गए जबकि चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत आज सुबह पहुंचे . टीम के कोच रवि शास्त्री मुंबई से यहां पहुंचे हैं . कप्तान विराट कोहली बुधवार की शाम को पहुंचेंगे . यह भी पढ़ें : India vs England Test Series: नासिर हुसैन ने इंग्लैंड को दी सलाह, कहा- भारतीय टीम को हलके में मत लेना

दोनों टीमें होटल लीला पैलेस में रूकी हैं जहां बायो बबल बनाया गया है . टीमें छह दिन तक पृथकवास में रहने के बाद दो फरवरी से अभ्यास शुरू करेंगी टीमों का कोरोना टेस्ट भी होगा . पहला टेस्ट पांच फरवरी से और दूसरा 13 फरवरी से खेला जायेगा .

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड