लॉकडाउन के दौरान घर पर गार्डनिंग करते नजर आए युसूफ पठान, देखें वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युसूफ पठान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में वह अपने घर स्तिथ गार्डन में घास काटते हुए नजर आ रहे हैं. युसूफ पठान के इस वीडियो पर उनके भाई और भारतीय टीम के स्टार पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी कमेंट किया है.

युसूफ पठान (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युसूफ पठान (Yusuf Pathan) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में वह अपने घर स्तिथ गार्डन में घास काटते हुए नजर आ रहे हैं. युसूफ पठान के इस वीडियो पर उनके भाई और भारतीय टीम के स्टार पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान (Irfan Pathan) ने भी कमेंट किया है. इरफान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'द हार्डवर्किंग, गार्डनर यूसुफ पठान.' इस वीडियो को अबतक एक लाख 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चूका है.

बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी अपने घर स्तिथ फॉर्महाउस पर घास घाटते हुए नजर आए थे. इस वीडियो को उनकी पत्नीं साक्षी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. इस वीडियो में धोनी व उनकी बेटी जीवा साफ-सफाई करती हुई नजर आई थीं. बता दें कि हाल में धोनी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में डोनेशन को लेकर चर्चा में रहे थे. तब साक्षी ने 1 लाख रुपये डोनेट करने की खबरों को झूठा बताया था.

यह भी पढ़ें- वड़ोदरा के वीर आरिफ पठान को धाकड़ बल्लेबाज युसूफ पठान ने ऐसे दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान की गोलीबारी में हुए थे शहीद

बात करें युसूफ पठान के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 57 वनडे मैच मैच खेलते हुए 41 इनिंग्स में 810 रन बनाए हैं. पठान ने इस दौरान दो शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए. युसूफ पठान का वनडे क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 123 रन है. पठान ने वनडे क्रिकेट के अलावा देश के लिए 22 T20 मैच खेलते हुए 18 इनिंग्स में 236 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड