WPL 2026 Points Table Update: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस पहुंची टॉप पर, जानें डब्ल्यूपीएल पॉइंट्स टेबल में अन्य टीमों का हाल
डब्ल्यूपीएल 2026 नीलामी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Women's Premier League 2026 Points Table: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का महाकुंभ (Maha Kumbh) 9 जनवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला 10 जनवरी मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला गया. इस बार डब्लूपीएल का आयोजन चार शहरों में हो रहा हैं. इसमें वड़ोदरा (Vadodara), बेंगलुरु (Bengaluru), लखनऊ (Lucknow) और मुंबई (Mumbai) शामिल हैं. टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मुंबई में खेला गया. चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला पांच फरवरी को खेला जाएगा. तीसरे सीजन में ग्रुप स्‍टेज में 20 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद दो नॉकआउट गेम खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें: DC-W vs GG-W WPL 2026 4th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में गुजरात जायंट्स के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो फैंस को लगातार रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.

पहले तीन मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल की तस्वीर साफ होने लगी है. शुरुआती दौर में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को तालिका में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है. दो मैच खेलने के बाद मुंबई के खाते में दो अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.175 है, जो बाकी टीमों से बेहतर है.

महिला प्रीमियर लीग 2026 अंक तालिका(WPL 2026 Points Table)

Teams Matches

Played

Matches

Won

Matches

Lost

No

Result

Points Net

Run

Rate

Mumbai Indians Women 2 1 1 2 +1.175
Gujarat Giants Women 1 1 0 2 +0.500
Royal Challengers Bengaluru Women 1 1 0 2 +0.150
UP Warriorz Women 1 0 1 0 -0.500
Delhi Capitals Women 1 0 1 0 -2.500

डब्लूपीएल का सीजन राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसके बाद नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे. पांच टीमों में से हर एक टीम राउंड-रॉबिन स्‍टेज के दौरान दो बार अन्य टीमों से टकराएंगी. जीतने वाली टीम को 2 पॉइंट्स मिल जाएंगे. अगर कोई मुकाबला रद हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट्स से संतोष करना पड़ेगा. राउंड-रॉबिन स्‍टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ेगी. इसके बाद एलिमिनेटर की विनर टीम फाइनल में अपनी सीट पक्की कर लेगी.