WPL 2023: आज खेला जाएगा महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का पहला हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें इससे जुड़ी सभी जानकारी

Women's Premier League: महिला प्रीमियर लीग का ओपनिंग मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज शाम 7:30 बजे से मुंबई में खेला जाएगा.

Tata WPL (Photo: Twitter)

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) का आगाज आज (4 मार्च) से हो रहा है. इस लीग के पहले सीजन का पहला मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच मुंबई (Mumbai) के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में खेला जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कमानजहां  हरमनप्रीत कौर के हाथों में है. इस टीम में हैली मैथ्यूज़ और नताली सीवर जैसी दिग्गज खिलाड़ी भी हैं. दूसरी तरफ, गुजरात जायंट्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी कर रही हैं. गुजरात की टीम में भी स्नेह राणा, हरलीन देओल और एश्ले गार्डनर जैसी बड़ी खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में डब्लूपीएल का यह पहला मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है. Virat Kohli-Anushka Sharma in Ujjain: उज्जैन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा

कैसा है डब्ल्यूपीएल 2023 का फॉर्मेट

बता दें कि डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं. राउंड रॉबिन मैचों के तहत यहां हर टीम अन्य चार टीमों से दो-दो मैच खेलेगी. इसके बाद टॉप पर काबिज टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलेगी, वहीं, दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच एलिमिनेटर मैच होगा और इसकी विजेता फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को होगा. यानी 23 दिन में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

कब और कहां देखें मैच

महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों के टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार वॉयकॉम-18 के पास है. इसलिए इन सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 1 और स्पोर्ट्स-18 1 एचडी चैनल्स पर किया जाएगा. इसके अलावा फैंस इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर भी देख सकते हैं.

दोनों टीमों पर एक नजर

मुंबई इंडियंस वीमेंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली सीवर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, एमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायन, हीदर ग्राहम, इसाबेले वोंग, प्रियंका बाला, धारा गुज्जर, हुमैरा क़ाज़ी, जिनतिमानी कलिता, नीलम बिष्ट, साइका इशाक़, सोनम यादव.

गुजरात जायंट्स वीमेंस: बेथ मूनी (कप्तान), स्‍नेह राणा (उपकप्तान) एश्‍ले गार्डनर, सोफिया डंकली, ऐनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, किम गार्थ, शब्‍बीनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, पारुनिका सिसौदिया और शबनम शकील.

Share Now

Tags

Alyssa Healy Australia Beth Mooney Dipti Sharma Ellyse Perry England Hailey Matthews harmanpreet kaur Indian Under-19 Women's Team T20 World Cup Indian women's team Kiara Advani kriti sanon Natalie Sciver New Zealand Rapper AP Dhillon Shafali Verma Smriti Mandhana Sophie Devine T20 CRICKET T20 International T20 International Ranking Tahila McGrath West Indies Women's Premier League Women's Premier League 2023 WPL WPL 2023 WPL 2023 Opening Ceremony WPL Auction 2023 WPL Opening Ceremony इंग्लैंड एलिस पैरी एलिसा हिली एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया कियारा आडवाणी कृति सेनन टी20 इंटरनेशनल टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग टी20 क्रिकेट डब्लूपीएल डब्लूपीएल 2023 डब्लूपीएल 2023 उद्घाटन समारोह डब्लूपीएल उद्घाटन समारोह ताहिला मैक्ग्रा दिप्ती शर्मा नताली सीवर न्यूजीलैंड बेथ मूनी भारतीय अंडर-19 महिला टीम को टी20 वर्ल्ड कप भारतीय महिला टीम महिला प्रीमियर लीग महिला प्रीमियर लीग 2023 रैपर एपी ढिल्लन वेस्टइंडीज शेफाली वर्मा सोफी डिवाइन स्मृति मंधाना हरमनप्रीत कौर हैली मैथ्यूज

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

\