World Cup: 'भारत विश्व कप सेमीफाइनल के दबाव से निपटने को लेकर तैयार', नीदरलैंड पर शानदार जीत के बाद बोले कोच राहुल द्रविड़

बेंगलुरु में नीदरलैंड पर शानदार जीत के बाद भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि उनकी टीम विश्व कप सेमीफाइनल के दबाव से निपटने के लिए आश्वस्त है. विश्व कप 2023 में टीम इंडिया अब तक की सबसे सफल टीम है. वो इकलौती टीम है, जिसने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है.

Rahul Dravid (Photo Credit: X)

नई दिल्ली, 13 नवंबर: बेंगलुरु में नीदरलैंड पर शानदार जीत के बाद भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि उनकी टीम विश्व कप सेमीफाइनल के दबाव से निपटने के लिए आश्वस्त है. विश्व कप 2023 में टीम इंडिया अब तक की सबसे सफल टीम है. वो इकलौती टीम है, जिसने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. यह भी पढ़ें: ICC World Cup 2023 Semifinals: मार्कस स्टोइनिस की जगह सेमीफाइनल में मार्नस लाबुशेन को खेलते देखना चाहते हैं रिकी पोंटिंग

लेकिन, अब क्रिकेट फैंस कि दिल की धड़कन तेज हो गई है क्योंकि लीग चरण में अपने अजेय प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के सामने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 सेमीफाइनल के रूप में एक कठिन चुनौती है.

इसका सबसे बड़ा कारण है 2019 सेमीफाइल का फ्लैशबैक, जो भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा रहा है. एक बार फिर मंच विश्व कप का है और सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड और भारत आमने-सामने है. मगर, टीम इंडिया पर भी थोड़ा दबाव रहेगा क्योंकि यह नॉकआउट मैच है. हालांकि, टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ थोड़े आश्वस्त हैं और उन्होंने विश्व कप सेमीफाइनल के दबाव से निपटने की भारत की क्षमता पर भरोसा जताया.

द्रविड़ ने कहा, "हम जानते हैं कि यह एक महत्वपूर्ण और नॉकआउट मैच है. हमें इस बात को स्वीकार करना होगा कि कुछ हद तक दबाव होगा, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने अब तक दबाव का जवाब दिया है, वह हमें बहुत ढेर सारा आत्मविश्वास देगा और टीम के दृष्टिकोण या तैयारी में कोई बदलाव नहीं आएगा.

द्रविड़ ने श्रेयस अय्यर के लगातार प्रदर्शन पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर हमारे मध्यक्रम की रीढ़ हैं और हम सभी जानते हैं कि पिछले 10 वर्षों से हमारे लिए नंबर 4 पर एक अच्छा बल्लेबाज ढूंढना कितना कठिन रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\