SA vs AUS ICC WTC 2025 Final Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा टीम ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानें पूरी डिटेल्स
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का प्रसारण दूरदर्शन नेटवर्क (DD स्पोर्ट्स या DD नेशनल) पर DD फ्री डिश पर उपलब्ध होगा? इससे जुड़े डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है.
Where To Watch South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Live Telecast: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (World Test Championship 2025) का फाइनल मुकाबला 11 से 15 जून को लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lord's) में खेला जाएगा. टी20 क्रिकेट की बहार के बाद एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय मंच पर लौट आया है. यह WTC इतिहास का तीसरा फाइनल है, जिसमें मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया खिताब की रक्षा के इरादे से उतरेगा. इससे पहले 2021 में न्यूज़ीलैंड ने भारत को हराकर उद्घाटन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था.. इस बीच, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का प्रसारण दूरदर्शन नेटवर्क (DD स्पोर्ट्स या DD नेशनल) पर DD फ्री डिश पर उपलब्ध होगा? इससे जुड़े डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है. दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया ने खिताब बचाने के लिए कठिन रास्ता तय किया. भारत एक समय लगभग फाइनल में पहुंच चुका था, लेकिन अंतिम चरण में चूक गया, और ऑस्ट्रेलिया ने मौका भुनाकर एक बार फिर फाइनल में कदम रखा. पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेज़लवुड की घातक तेज़ तिकड़ी जहां एक और ICC खिताब जीतने को बेताब है, वहीं स्टीव स्मिथ, नाथन लायन और उस्मान ख्वाजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम दौर में एक और गौरवपूर्ण लम्हा जोड़ना चाहेंगे.
क्या डीडी नेशनल या डीडी स्पोर्ट्स डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध होगी ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल का लाइव टेलीकास्ट?
🏏 Game LIVE on DD Sports 1.0 📺 (DD Free Dish)#SAvAUS #WTCFinal #WTC25 https://t.co/vudlTqsPQe
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) June 11, 2025
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल का प्रसारण अधिकार डीडी स्पोर्ट्स को मिल गया हैं, जो इस मैच का सीधा प्रसारण भी प्रदान करेगा. हालाँकि, डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) यूजर के लिए उपलब्ध होगा. डीडी स्पोर्ट्स पर ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल का सीधा प्रसारण केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिशटीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

