Who is Aamir Kaleem? कौन हैं ओमान के 43 वर्षीय खिलाड़ी आमिर कलीम? जिन्होने फुल मेम्बर राष्ट्र के खिलाफ टी20आई में अर्धशतक लगाने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
आमिर कलीम ने इस पारी के साथ इतिहास रच दिया. वे 43 साल और 303 दिन की उम्र में किसी फुल मेम्बर राष्ट्र के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज़ के महान बल्लेबाज़ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा हैं. सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि गेंदबाज़ी में भी उन्होंने प्रभाव डाला और 3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट झटके थे.
India National Cricket Team vs Oman National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 19 सितंबर (शुक्रवार) को अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख ज़ायेद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला गया. जिसमें आमिर कलीम सुर्खियों में छा गए. इस 43 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 46 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी में सात चौके और दो छक्के शामिल थे. लक्ष्य 189 रनों का था और उन्होंने ओमान की उम्मीदों को ज़िंदा रखा, लेकिन हार्दिक पंड्या के बेहतरीन कैच ने उनकी पारी का अंत कर दिया. हालांकि ओमान को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आमिर कलीम का प्रदर्शन इस मैच की सबसे बड़ी बातों में से एक रहा. ओमान के खिलाफ एशिया कप मैच में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास! टी20आई में 100 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज़
आमिर कलीम ने इस पारी के साथ इतिहास रच दिया. वे 43 साल और 303 दिन की उम्र में किसी फुल मेम्बर राष्ट्र के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज़ के महान बल्लेबाज़ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा हैं. सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि गेंदबाज़ी में भी उन्होंने प्रभाव डाला और 3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट झटके थे.
कौन हैं आमिर कलीम?
- आमिर कलीम का जन्म 20 नवंबर 1981 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था.
- पाकिस्तान की अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन न होने के बाद वे 2004 में ओमान चले गए और वहीं क्रिकेट खेलने लगे.
- 2012 में उन्होंने इटली के खिलाफ ओमान की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया.
- वे 2016 में टी20 विश्व कप खेलने वाली ओमान टीम का हिस्सा भी थे.
- करियर की शुरुआत में वे लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज़ और नंबर 11 पर बल्लेबाज़ी करने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने बल्लेबाज़ी कौशल विकसित किया और बाद में ओपनर भी बने.
- अब तक उन्होंने 15 वनडे मैचों में 160 रन और 18 विकेट लिए हैं.
- 47 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनके नाम 659 रन और 46 विकेट दर्ज हैं.
- लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 17 मैचों में 18 विकेट हासिल किए हैं और उनकी इकॉनमी दर शानदार 3.71 रही है.
- 2025 में ही उन्होंने अमेरिका के खिलाफ 72 रनों की पारी खेलकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जमाया था.
सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, आमिर कलीम कोच भी हैं. उन्होंने ओमान अंडर-19 टीम को 2024 में हांगकांग को हराकर आईसीसी U19 एशिया डिवीज़न-2 क्वालिफायर खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. एशिया कप 2025 में भी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाज़ी से कमाल दिखाया था, जहां उन्होंने 31 रन देकर तीन विकेट लिए थे. इनमें मोहम्मद हारिस और कप्तान सलमान अली आगा के लगातार दो विकेट शामिल थे. इस तरह आमिर कलीम ने टूर्नामेंट में तीन मैचों में कुल 79 रन और पांच विकेट अपने नाम किए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2025 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

