West Indies vs Pakistan, 1st ODI Match 2025 Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें WI बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड
पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Scorecard Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 8 अगस्त को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद (Trinidad) के ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा (Brian Lara Stadium, Tarouba, Trinidad) में खेला गया. पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs New Zealand, 2nd Test Match Day 3 Live Streaming In India: बुलावायो में तीसरे दिन जिम्बाब्वे के गेंदबाज करेंगे मैच में वापसी? यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज निराशानजक रहा और महज चार रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद एविन लुईस और कीसी कार्टी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 81 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 49 ओवरों में महज 280 रन बनाकर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ से सलामी बल्लेबाज एविन लुईस ने सबसे ज्यादा 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान एविन लुईस ने 62 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए. एविन लुईस के अलावा कप्तान शाइ होप ने 55 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. शाहीन अफरीदी के अलावा नसीम शाह ने तीन विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 281 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 16 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पाकिस्तान की टीम ने 48.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

पाकिस्तान की तरफ से हसन नवाज ने सबसे ज्यादा नाबाद 63 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान हसन नवाज ने 54 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए. हसन नवाज के अलावा कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने 53 रन बटोरे.

वहीं, वेस्टइंडीज की टीम को जेडेन सील्स ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से शमर जोसेफ ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. शमर जोसेफ के अलावा जेडेन सील्स, गुडाकेश मोती और रोस्टन चेज़ ने एक-एक विकेट चटकाए. सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार यानी १० अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा में भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी: 280/10, 49 ओवर (ब्रैंडन किंग 4 रन, एविन लुईस 60 रन, कीसी कार्टी 30 रन, शाई होप 55 रन, शेरफेन रदरफोर्ड 10 रन, रोस्टन चेज़ 53 रन, रोमारियो शेफर्ड 4 रन, गुडाकेश मोती 31 रन, शामर जोसेफ 8 रन, जेडन सील्स नाबाद 1 रन और जेडीया ब्लेड्स 0 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (शाहीन अफरीदी 4 विकेट, नसीम शाह 3 विकेट, सईम अयूब 1 विकेट, सुफियान मुकीम 1 विकेट और सलमान आगा 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 284/5, 48.5 ओवर (सईम अयूब 5 रन, अब्दुल्ला शफीक 29 रन, बाबर आजम 47 रन, मोहम्मद रिजवान 53 रन, सलमान आगा 23 रन, हसन नवाज नाबाद 63 रन और हुसैन तलत नाबाद 41 रन.)

आयरलैंड की गेंदबाजी: (शमर जोसेफ 2 विकेट, जेडेन सील्स 1 विकेट, गुडाकेश मोती 1 विकेट और रोस्टन चेज़ 1 विकेट).

नोट: आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.