कोहली को लेकर वेस्ट इंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ ने दिया बड़ा बयान, भारतीय गेंदबाजी में बदलाव के लिए हमने मजबूर कर दिया है

भारतीय दौरे पर आई कैरेबियाई टीम के कोच स्टुअर्ट लॉ अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से काफी खुश हैं.

स्टुअर्ट लॉ (Photo Credit: PTI)

भारतीय दौरे पर आई कैरेबियाई टीम के कोच स्टुअर्ट लॉ अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से काफी खुश हैं. उनका मानना है की हमारे बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को अपनी मजबुत बोलिंग लाइन अप में बदलाव करने के लिए बाध्य कर दिया है. स्टुअर्ट लॉ ने कहा हमने दो एक दिवसीय मैचों के बाद ही मेजबान भारतीय टीम को उनके मुख्य तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को अंतिम तीन वनडे मैचों में खिलाने के लिए बाध्य कर दिया. ये हमारी विपक्षीय टीम पर मानसिक रूप से बढ़त दर्शाती है.

तीसरे वनडे की पूर्व संध्या पर लॉ ने कहा, 'हां, मैं उनकी वापसी के बारे में सोचना चाहूंगा. शायद यही कारण है कि उन्होंने अपने दो अनुभवी वनडे गेंदबाजों को बुलाया है.' वह इस बात से खुश हैं कि भारतीय खुद से कुछ सवाल पूछ रहे हैं. लॉ ने कहा, 'इसलिए उम्मीद है कि हम भारतीयों को खुद से सवाल पूछने के लिए बाध्य कर रहे हैं. वे हमें खुद से सवाल पूछने के कारण दे रहे थे लेकिन इस चरण में हम उनके सवालों का अच्छा जवाब दे रहे हैं. यह भी पढ़ें- मैच टाई होने के बाद वेस्टइंडीज के बारे में कप्तान कोहली ने कही ये बड़ी बात

कैरेबियाई कोच स्टुअर्ट लॉ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा की वह एक शानदार खिलाड़ी है. मुझे उसका अपनी पारी को पूरा करने का तरीका बहुत पसंद आता है. ऐसा लगता है कि वह काफी कड़ी मेहनत कर रहा है, लेकिन वह इसे बड़ी आसानी से कर रहा है. कैरेबियाई कोच ने कहा वह तीसरे वनडे में विपक्षीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी