Virat Kohli Craze In USA: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के दुनियाभर में करोड़ो फैंस हैं. उनके लिए दीवानगी अंतहीन है. विराट वर्तमान समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. उनके नाम कई उपलब्धियां और रिकॉर्ड दर्ज हैं. विराट आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम का हिस्सा हैं जो यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जा रहा है. क्रिकेट का खेल अमेरिका के लिए नया है. लोग इस खेल के बारे में बहुत कम जानते हैं. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के एंकर तनय तिवारी ने अमेरिका में विराट के दीवानेपन के बारे में एक कहानी सुनाई. इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भारतीय टीम के यूएसए पहुंचने पर एक पुलिस अधिकारी विराट के साथ तस्वीर क्लिक करना चाहता था.
वीडियो देखें:
View this post on Instagram












QuickLY