Virat Kohli And Anushka Sharma Meets Premanand: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड दौरे से पहले आई इस खबर ने टीम इंडिया को तगड़ा झटका दिया है. 14 सालों के शानदार टेस्ट करियर में विराट कोहली ने न सिर्फ खुद को महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी. पहले टी20 और अब टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली ने संन्यास ले लिया. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया. क्रिकेटर विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) से आशीर्वाद लिया. विराट के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी साथ में रही.
विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात:
View this post on Instagram













QuickLY