एडिलेड में शतक जड़ने के बाद ये दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हुआ कप्तान कोहली का फैन, सचिन तेंदुलकर से की तुलना

मैच के बाद लैंगर से संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया कि क्या कोहली का उन पर उसी तरह का प्रभाव है जिस तरह तेंदुलकर का था. लैंगर ने कहा, "मैं दोनों को अपनी टीम में चाहता हूं. सचिन अविश्वसनीय खिलाड़ी थे. मैं उन्हें देखा करता था और ऐसा लगता था कि वह ध्यान लगाए हुए हैं. वह बेहद शांत रहते थे और इसलिए रिकार्ड बना गए."

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और कप्तान कोहली

ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer)ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की तुलना महान क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से की है. लैंगर ने विराट की बल्लेबाजी में संतुलन को अविश्वसनीय बताया है. कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में 104 रनों की शतकीय पारी खेली. यह उनका वनडे में 39वां शतक है. मैच के बाद लैंगर से संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया कि क्या कोहली का उन पर उसी तरह का प्रभाव है जिस तरह तेंदुलकर का था. लैंगर ने कहा, "मैं दोनों को अपनी टीम में चाहता हूं. सचिन अविश्वसनीय खिलाड़ी थे. मैं उन्हें देखा करता था और ऐसा लगता था कि वह ध्यान लगाए हुए हैं. वह बेहद शांत रहते थे और इसलिए रिकार्ड बना गए."

कोच ने कहा, "विराट भी वही चीज कर रहे हैं. वह शांत रहते हैं और काफी प्रतिस्पर्धी हैं. तकनीकी तौर पर उनका संतुलन अविश्वसनीय है."भारत को इस मैच में जीत दिलाने में कोहली के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने भी अहम योगदान दिया और आखिर तक खड़े रहकर टीम को जीत दिलाई.

यह भी पढ़े: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रौंदने के बाद क्यूट अवतार में दिखें विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने शेयर किया यह स्पेशल वीडियो

उन्होंने कहा,"कोहली शानदार प्रतिद्वंद्वी हैं और उनकी एकाग्रता कमाल की है. सचिन, कोहली, धोनी इन सभी का औसत 340 मैचों में 50 से ज्यादा का है. यह सभी सर्वकालिक महान हैं. हमारे खिलाड़ी इस समय सही जगह हैं जो वनडे के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं. अनुभव से यह लोग बेहतर होंगे."

धोनी ने इस मैच में 54 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली. लैंगर ने कहा, "जिस तरह से कोहली और धोनी ने आज बल्लेबाजी की, आप जब वह देखते हैं तो शानदार लगता है. वे महान खिलाड़ी हैं. हम इससे काफी कुछ सीखेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड