ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रौंदने के बाद क्यूट अवतार में दिखें विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने शेयर किया यह स्पेशल वीडियो
भारत (India) बनाम ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ सीरीज भी 1-1 से बराबर हो गई है
भारत (India) बनाम ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ सीरीज भी 1-1 से बराबर हो गई है. भारत को जीत दिलाने में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अहम भूमिका निभाई. विराट ने 104 रनों की शानदार पारी खेली. शानदार शतक के लिए विराट को 'मैन ऑफ द मैच' (Man Of The Match) के अवॉर्ड से भी नवाजा गया. मैच के बाद विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो शेयर किया.
इस वीडियो में अनुष्का ने विराट के चेहरे पर पप्पी फिल्टर का इस्तेमाल किया है. साथ ही उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "क्यूटी." जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तब आपका भी दिल खुश हो जाएगा.
हाल ही में भी अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी. इन फोटोज में दोनों ऑस्ट्रेलिया में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिख रहे थे. फैन्स ने भी इन तस्वीरों को खूब पसंद किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2019 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

