विराट कोहली और रोहित शर्मा की ये क्यूट तस्वीरें आपकी शाम बना देगी

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है. इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार 19 अक्टूबर से जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा.

विराट कोहली और रोहित शर्मा की पत्नीं अपनी बेटी समायरा शर्मा के साथ (Photo Credits: Twitter/Instagram/Rohit Sharma)

India vs South Africa 3rd Test Match 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है. इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार 19 अक्टूबर से जेएससीए स्टेडियम (JSCA International Stadium Complex) में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्विटर पर एक तस्वीर अपलोड की है, और इसके कैप्शन में एक लाफिंग स्माइली के साथ लिखा, 'चिंता मत करो खुश रहो'

वहीं भारतीय टीम में 'हिटमैन' नाम से मशहुर एवं सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी पत्नीं रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) और बेटी समायरा शर्मा (Samaira Sharma) की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Instagram) साइट पर अपलोड की है. इस तस्वीर में रोहित शर्मा की नन्हीं परी अपनी मां रितिका सजदेह की गोद में बैठकर गाने सुनती हुई नजर आ रही हैं.

गौरतलब हो टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने जहां विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में पहली बार टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत करते हुए दोनों पारियों में शतक जड़ा था. यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd Test Match 2019: विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के पास इतिहास रचने का मौका

वहीं दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली ने पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 254 रनों की नाबाद दोहरी शतकीय पारी खेली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\