Asia Cup: कप्तान असगर अफगान ने कहा, भारतीय टीम के साथ टाई भी जीत के बराबर

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान असगर अफगान का कहना है कि भारत जैसी मजबूत टीम के साथ टाई मैच भी ड्रॉ के बराबर है. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात को एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच टाई पर समाप्त हुआ.

असगर अफगान (Photo Credit: PTI)

दुबई: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान असगर अफगान का कहना है कि भारत जैसी मजबूत टीम के साथ टाई मैच भी ड्रॉ के बराबर है. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात को एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच टाई पर समाप्त हुआ. हालांकि, अफगानिस्तान को बाहर होना पड़ा. इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शहजाद की 124 और मोहम्मद नबी की 64 मैचों की पारी के दम पर भारत के सामने 253 रनों का लक्ष्य रखा था. भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच टाई पर समाप्त हुआ.

मैच के बाद एक बयान में कप्तान अफगान ने कहा, "हमारे लिए इस मैच की विकेट अच्छी थी क्योंकि यह स्पिन विकेट थी. खासकर शहजाद के लिए यह विकेट सबसे सही थी. हमारे स्पिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. भारत जैसी टीम के साथ टाई मैच का मतलब ही जीत है." अफगान ने कहा, "भारतीय टीम आमतौर पर आसानी से अपने लक्ष्य को हासिल कर लेती है. इस प्रकार के मैच प्रशंसकों के लिए भी अच्छे होते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट