क्राइस्टचर्च मस्जिद में हुई गोलीबारी के बाद बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच हुआ रद्द

क्राइस्टचर्च (Christchurch) में मौजूद बांग्लादेश (Bangladesh) क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ होने वाला तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच यहां मस्जिदों में गोलीबारी के मद्देनजर रद्द कर दिया गया...

क्राइस्टचर्च मस्जिद में हुए हमले के बाद बांग्लादेश और न्यूजीलैंड मैच हुआ रद्द (Photo Credit- File Photo)

क्राइस्टचर्च:  क्राइस्टचर्च (Christchurch) में मौजूद बांग्लादेश (Bangladesh) क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ होने वाला तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच यहां मस्जिदों में गोलीबारी के मद्देनजर रद्द कर दिया गया. इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई है. जब हमला हुआ, उस समय बांग्लादेश की टीम मस्जिद में प्रवेश करने ही वाली थी. टीम के सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन मौजूदा हालात के मद्देनजर प्राधिकारियों ने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच हेगले ओवल में शनिवार से शुरू होने वाला तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच रद्द कर दिया है.

‘क्रिकइंफो’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘जब हमला हुआ, तब टीम जुम्मे की नमाज के लिए मस्जिद जा रही थी. टीम सुरक्षित बच कर निकटवर्ती हेगले ओवल पहुंची. टीम को एक होटल में रखा गया है. होटल में किसी के अंदर जाने या किसी के होटल से बाहर जाने पर प्रतिबंध है.’’

ओपनर तमीम इकबाल ने ट्वीट किया कि यह ‘‘डरावना अनुभव’’ था और हमलावर गोलीबारी कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘पूरी टीम गोलीबारी से बच गई. यह डरावना अनुभव था और कृपया हमारे लिए प्रार्थना कीजिए.’’ न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस गोलीबारी को ‘‘न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक’’ बताया. उन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि यह न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Hatia UNO Viral Video: विवादित वीडियो वायरल होने के बाद हटिया के UNO मोहम्मद अलाउद्दीन हटाए गए, बनाए गए OSD

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\