इन 3 खिलाड़ियों ने सबसे कम उम्र में खेले हैं 100 टेस्ट मैच, इस लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विपक्षी टीम के कप्तान जो रूट ने मैदान में उतरते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम की. दरअसल रूट एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं जो उनके लिए एक खास उपलब्धी है.

एलेस्टेयर कुक (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 5 फरवरी: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विपक्षी टीम के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने मैदान में उतरते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम की. दरअसल रूट एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं जो उनके लिए एक खास उपलब्धी है. रूट का मौजूदा समय में उम्र 30 साल 37 दिन है जो अपने आप में एक बेमिसाल है. ऐसे में बात करें टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले विश्व के तीन बल्लेबाजों के बारे में तो उनके नाम इस प्रकार हैं-

एलेस्टेयर कुक (Alastair Cook):

इस लिस्ट में पहला नाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक का आता है. कुक ने इंग्लैंड के लिए महज 28 साल और 353 दिन में 100 टेस्ट मैच खेले. बात करें उनके टेस्ट क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट मैच खेलते हुए 291 पारियों में 45.4 की एवरेज से 12472 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 33 शतक और 57 अर्द्धशतक दर्ज है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test 2021: कुलदीप यादव को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह, ट्विटर पर ऐसी आ रही हैं प्रतिक्रियाएं

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar):

इस लिस्ट में दूसरा नाम खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में विख्यात टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का आता है. तेंदुलकर ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 100वां मुकाबला 29 साल और 133 दिन में खेला. सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 200 मैच खेलते हुए 329 पारियों में 15921 रन दर्ज है.

जो रूट (Joe Root):

इस लिस्ट में तीसरा एवं आखिरी नाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान एवं अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का आता है. रूट ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 100वां मुकाबला 30 साल और 37  दिनों में खेला है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test 2021: चेन्नई में टीम इंडिया की सधी शुरुवात, इंग्लैंड ने लंच तक गंवाए अपने दो विकेट, पढ़ें स्कोर

बात करें उनके क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए खबर लिखे जानें तक 100 टेस्ट मैच की 182 पारियों में 49.52 की एवरेज से 8271 रन बनाए हैं. रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में 19 शतक और 49 अर्द्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 254 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड