T20 World Cup 2021: भारत-पाकिस्तान अब तक इतनी बार मैदान में है भिड़े, टक्कर में हमेशा भारत ने पाकिस्तान को धो डाला, पढ़े आंकड़े

विराट कोहली की टीम और बाबर आजम की टीम को सुपर-12 के एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के आमने-सामने होती हैं. आईसीसी टूर्नामेंट में इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा हाई वोल्टेज का होता हैं. वनडे विश्व कप की तरह टी20 में भी भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर हमेशा भारी ही रहा है.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Getty Images)

मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया है. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की टीम एक ही ग्रुप में हैं. 24 अक्टूबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. ICC T20 World Cup 2021 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, जानिए टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम

आईसीसी ने इस बार विराट कोहली की टीम और बाबर आजम की टीम को सुपर-12 के एक ही ग्रुप में रखा है. दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के आमने-सामने होती हैं. आईसीसी टूर्नामेंट में इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला  हमेशा हाई वोल्टेज का होता हैं. वनडे विश्व कप की तरह टी20 में भी भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर हमेशा भारी ही रहा है.

आंकड़ों पर एक नजर :- 

बता दें कि टी20 विश्व कप में दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने हुईं हैं और हर बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धुल चटाई है. पहली बार भारत और पाकिस्तान 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भिड़े थे. टीम इंडिया ने लीग मैच में पाकिस्तान को बॉल आउट नियम के तहत हराया था. इसके बाद टूर्नामेंट का फाइनल भी दोनों टीमों के बीच ही हुआ था, जिसमें भारत ने 5 रन से जीत दर्ज करते हुए पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था.

इसके बाद भारत और पाकिस्तान 2012 के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में एक-दूसरे से भिड़ीं. इस मैच में पाकिस्तान की टीम 128 रन पर आउट हो गई थी. विराट कोहली ने 61 गेंद में 78 रन की पारी खेलकर टीम को बड़ी आसानी से जीत दिला दी थी. चौथी बार दोनों टीमें 2014 के वर्ल्ड विश्व कप में भिड़े थे. इस बार भी भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था.

2016 टी20 वर्ल्ड में भारत और पाकिस्तान सुपर-10 में भिड़े थे. कोलकाता के ईडन गार्डंस में हुए इस मुकाबले में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई. भारत ने पांचवीं बार पाकिस्तान को हराया. इस बार भी टीम इंडिया का पलड़ा भरी हैं. इस बार भी दोनों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी