India vs Australia: प्रैक्टिस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ जारी चार दिवसीय अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने दूसरे दिन अच्छी शुरुआत करते हुए अपनी पहली पारी में 358 रनों का स्कोर खड़ा किया है......

भारतीय टीम (Photo Credit-Getty Image)

सिडनी: आस्ट्रेलिया(Australia) एकादश के खिलाफ जारी चार दिवसीय(Four Days) अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने दूसरे दिन अच्छी शुरुआत करते हुए अपनी पहली पारी में 358 रनों का स्कोर खड़ा किया है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड(Sydney Cricket Ground) पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया एकादश ने गुरुवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 24 रन बनाए हैं. डी आर्की शॉर्ट(D'Arcy Short) (10) और मैक्स ब्रायंट(Max Bryant) (14) नाबाद हैं. दोनों टीमों के बीच बुधवार को पहले दिन का खेल बारिश(Rain) के कारण धुल गया था.

इसके बाद, दूसरे दिन गुरुवार को आस्ट्रेलिया एकादश ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पृथ्वी शॉ(Earth Shaw) (66), चेतेश्वर पुजारा(Cheteshwar Pujara) (54), कप्तान विराट कोहली(Captain Virat Kohli) (64), अजिंक्य रहाणे(Ajinkya Rahane) (56) और हनुमा विहारी(Hanuma Vihari) (53) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर पहली पारी में सभी विकेट गंवाकर 358 रनों बनाए. इस पारी में रोहित शर्मा ने भी 40 रनों का अहम योगदान दिया.

यह भी पढ़ें:  India vs Cricket Australia XI: पृथ्वी शॉ ने जमकर की ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई, कोहली ने भी नहीं बख्शा, देखें विडियो

आस्ट्रेलिया एकादश के लिए एरॉन हार्डी(Aron Hardy) ने सबसे अधिक चार विकेट हासिल किए. हार्डी के अलावा, जेक्सन कोलमन, लुक रोबिन्स, डेनियल फालिंस और डी आर्की को एक-एक सफलता हासिल हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, सातवीं बार टाइटल किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 151 रनों का लक्ष्य, नैट सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब