Indian National Cricket Team vs United States Of America National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 3rd Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएसए की टीम को 29 रनों के हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया की टीम ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया हैं. वहीं, यूएसए को पहले ही मुकाबले में करारी हार झेलनी पड़ी हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, यूएसए की कमान मोनंक पटेल (Monank Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Preview: श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (84*) खेली. इसकी बदौलत भारतीय टीम 161/9 का स्कोर बनाने में सफल रही और बाद में 29 रनों से जीत दर्ज की. सूर्यकुमार को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. यह सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 17वां 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड था. इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया.
विराट कोहली ने जीते 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड
विराट कोहली ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 16 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड अपने नाम किए थे. विराट कोहली अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव अब टी20 इंटरनेशनल क्रिके में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड जीतने वाले भारतीय बन गए हैं. हालांकि, कुल मिलाकर सूर्यकुमार यादव इस मामले में तीसरे पायदान पर हैं. जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और मलेशिया के वीरदीप सिंह से अभी भी सूर्यकुमार यादव पीछे हैं, जिनके नाम क्रमशः 19 और 22 अवार्ड हैं.
कुछ ऐसा रहा है सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल करियर
सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. सूर्यकुमार यादव अब तक 105 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसकी 99 पारियों में 37.98 की औसत से 3,114 रन अपने नाम कर चुके हैं. सूर्यकुमार यादव का सर्वोच्च स्कोर 117 रन का रहा है. सूर्यकुमार यादव 25 अर्धशतक के अलावा 4 शतक भी अपने नाम कर चुके हैं. सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे मुकाबले में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 161 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 84 रनों की शानदार पारी खेली.
यूएसए की ओर से शैडली वैन शल्कविक ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. यूएसए की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 162 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 132 रन ही बना सकीं. यूएसए की तरफ से शुभम रंजने ने सबसे ज्यादा 37 रनों की धुआंधार पारी खेली.
वहीं, टीम इंडिया को मोहम्मद सिराज ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद सिराज के अलावा अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला 18 फरवरी को नामिबिया के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरूण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.













QuickLY