Sri Lanka vs New Zealand: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 22 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी.

श्रीलंका की टीम (Photo Credits: Getty Images)

Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 22 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. इस सीरीज के साथ ही दोनों टीमों के लिए आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का आगाज भी हो जाएगा. विश्व कप में श्रीलंका की कप्तानी करने वाले दिमुथ करुणारत्ने टेस्ट टीम की कमान भी संभालेंगे.

ओशाडा फर्नाडो और कुशल मेडिस को टीम में जगह मिली है. यह दोनों उस श्रीलंकाई टीम का हिस्सा था जिसने दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में मात दी थी और अफ्रीकी जमीन पर टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम का दर्जा हासिल किया था. एसएलसी ने बयान में कहा, "खेल मंत्री हरिन फर्नाडो ने न्यूजीलैंड के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 22 सदस्यीय टीम को मंजूरी दे दी है. इस टीम में से अंतिम-15 खिलाड़ियों की टीम चुनी जाएगी."

यह भी पढ़ें- श्रीलंका में होने वाले यूथ एशिया कप के लिए ध्रुव जुरेल को मिली अंडर-19 क्रिकेट टीम की कमान

न्यूजीलैंड ने 1984 से अभी तक श्रीलंका में 15 टेस्ट खेले हैं जिनमें से चार जीते हैं. छह में उसे हार मिली है जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे हैं. टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैं इस समय दूसरे स्थान पर है.

टीम: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, कुशल जनिथ परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो परेरा, ओशाडा फर्नाडो, दनुष्का गुणाथिलका, शेहान जयासूर्या, चामिका कुरणारत्ने, दिरुवान परेरा, अकिला धनंजय, लसिथ इमबुलदेनिया, लक्षण संदकाना, सुरंगा लकमल, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नाड़ो, कासुन रजिथा, असिथा फर्नाडो.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड