Sri Lanka National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 6th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठवां मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से करारी हार खेलने पड़ी है. दूसरी तरफ आयरलैंड ने यूएई के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है. यह दोनों टीम ग्रुप-बी का हिस्सा है. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहें हैं. जबकि, आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav New Milestone: सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम किया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे; देखें आकंड़ें
श्रीलंका की टीम ने टी-20 विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार मिली थी. घर पर 3 मैचों की घरेलू सीरीज में उन्हें क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी. ऐसे में श्रीलंकाई टीम फिर से जीत की राह पर लौटने का प्रयास करेगी. आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग के ऊपर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. उनकी और रॉस अडायर की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरेगी. दूसरी तरफ गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी रॉस अडायर के कंधो पर होगी. वह आयरलैंड की ओर से इस प्रारूप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
अब तक ये दोनों टीमें महज तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में आमने-सामने हुए हैं और तीनों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है. तीनों ही भिड़ंत टी-20 विश्व कप के दौरान ही हुई है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आखिरी बार ये दोनों टीमें आमने-सामने थी, जिसमें श्रीलंका ने 8 विकेट से मुकाबला जीता था. ऐसे में आयरलैंड के सामने श्रीलंका को पहली बार हराने की चुनौती होगी.
कुसल मेंडिस ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 131.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,425 रन बनाए हैं. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ इकलौती पारी में अर्धशतक लगाया है. हसरंगा अपनी फिरकी के जाल में विपक्षी बल्लेबाजों को फसाना चाहेंगे. इस अनुभवी स्पिनर ने 94 मैचों में 16.21 की औसत से 151 विकेट लिए हैं. आयरिश कप्तान स्टर्लिंग ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 134.76 की स्ट्राइक रेट से 3,888 रन बनाए हैं.
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sri Lanka National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 28 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 62 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 163 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों पर पांच चौके लगाए. कुसल मेंडिस के अलावा कामिंडु मेंडिस ने 44 रन बनाए.
दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम को मार्क अडायर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. आयरलैंड की ओर से जॉर्ज डॉकरेल और बैरी मैक्कार्थी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. जॉर्ज डॉकरेल और बैरी मैक्कार्थी के अलावा मार्क अडायर और गैरेथ डेलानी ने एक-एक विकेट चटकाए. आयरलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 164 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
श्रीलंका की बल्लेबाजी: 163/6, 20 ओवर (पथुम निसांका 24 रन, कामिल मिशारा 14 रन, कुसल मेंडिस नाबाद 56 रन, पवन रथनायके 5 रन, डुनिथ वेललागे 10 रन, कामिंडु मेंडिस 44 रन, दासुन शनाका 0 रन और वानिंदु हसरंगा नाबाद 1 रन.)
आयरलैंड की गेंदबाजी: (मार्क अडायर 1 विकेट, गैरेथ डेलानी 1 विकेट, बैरी मैक्कार्थी 2 विकेट और जॉर्ज डॉकरेल 2 विकेट).
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY