Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Score Update: कोलंबो में श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
श्रीलंका की टीम ने टी-20 विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार मिली थी. घर पर 3 मैचों की घरेलू सीरीज में उन्हें क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी. ऐसे में श्रीलंकाई टीम फिर से जीत की राह पर लौटने का प्रयास करेगी. आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग के ऊपर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. उनकी और रॉस अडायर की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरेगी.
Sri Lanka National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 6th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठवां मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से करारी हार खेलने पड़ी है. दूसरी तरफ आयरलैंड ने यूएई के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है. यह दोनों टीम ग्रुप-बी का हिस्सा है. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहें हैं. जबकि, आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Pitch Report And Weather Update: कोलंबो में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें प्रेमदासा की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
कुसल मेंडिस ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 131.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,425 रन बनाए हैं. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ इकलौती पारी में अर्धशतक लगाया है. हसरंगा अपनी फिरकी के जाल में विपक्षी बल्लेबाजों को फसाना चाहेंगे. इस अनुभवी स्पिनर ने 94 मैचों में 16.21 की औसत से 151 विकेट लिए हैं. आयरिश कप्तान स्टर्लिंग ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 134.76 की स्ट्राइक रेट से 3,888 रन बनाए हैं.
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sri Lanka National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Match Scorecard)
श्रीलंका की टीम ने टी-20 विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार मिली थी. घर पर 3 मैचों की घरेलू सीरीज में उन्हें क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी. ऐसे में श्रीलंकाई टीम फिर से जीत की राह पर लौटने का प्रयास करेगी. आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग के ऊपर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. उनकी और रॉस अडायर की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरेगी. दूसरी तरफ गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी रॉस अडायर के कंधो पर होगी. वह आयरलैंड की ओर से इस प्रारूप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
अब तक ये दोनों टीमें महज तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में आमने-सामने हुए हैं और तीनों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है. तीनों ही भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही हुई है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आखिरी बार ये दोनों टीमें आमने-सामने थी, जिसमें श्रीलंका ने 8 विकेट से मुकाबला जीता था. ऐसे में आयरलैंड के सामने श्रीलंका को पहली बार हराने की चुनौती होगी.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2026 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

