Sri Lanka vs Australia 1st ODI 2025 Scorecard: पहले वनडे में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 215 रन का टारगेट, चारिथ असलंका ने खेली शतकीय पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला वनडे आज यानी 12 फरवरी को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

चारिथ असलंका (Photo: @OfficialSLC/X)

Sri Lanka National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st ODI 2025 Live Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला वनडे आज यानी 12 फरवरी को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 46 ओवर में 214 रन पर आउट हो गई. श्रीलंका की ओर से कप्तान चारिथ असलंका ने शानदार शतकीय पारी खेली. चारिथ असलंका ने 126 गेंदों में 127 रन बनाए. जिसमें 14 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा डुनिथ वेल्लालेज ने 30 रन का योगदान दिया.

यह भी पढें: Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्राफी में स्टीव स्मिथ करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी, मिचेल स्टार्क भी हुए बाहर

जबकि श्रीलंका की ओर से दूसरा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे. पथुम निस्सानका 4 रन, अविष्का फर्नांडो 1 रन , कुसल मेंडिस 19 रन और कामिंडू मेंडिस 5 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में सीन एबॉट से सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. स्पेंसर जॉनसन 2 विकेट, आरोन हार्डी 2 विकेट और नाथन एलिस को भी 2 विकेट मिला.

पहले वनडे में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को  दिया 215 रन का टारगेट

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया को पहला वनडे जीतने के लिए 50 ओवर में 215 रन बनाने होंगे. अब ऑस्ट्रेलिया के नए बल्लेबाजों के ऊपर सभी की निगाहें होंगी। वहीं श्रीलंका को यह मैच जीतना है तो अच्छी गेंदबाजी करनी होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड