क्रिकेट

SRH vs KKR, IPL 2025 68th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद को आठ मुकाबलों में जीत मिली है और चार में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सर्वोच्च स्कोर 266 रन रहा है. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी इस मैदान पर अब तक कुल 12 मैच खेले हैं.

SRH vs KKR, IPL 2025 68th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders, IPL 2025 68th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ गया हैं. इस सीजन में चार टीमों के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 68वां मुकाबला आज यानी 25 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में  खेला जा रहा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस पहले ही बाहर हो चुकी हैं. दोनों ही टीमों का प्रयास होगा कि वे इस सीजन का अंत एक जीत के साथ करें. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs KKR, IPL 2025 68th Match Key Players To Watch Out: सनराइजर्स हैदराबाद को कड़ी टक्कर देने मैदान में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला:

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे, वरुण चक्रवर्ती.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का स्कोरकार्ड

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद को आठ मुकाबलों में जीत मिली है और चार में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सर्वोच्च स्कोर 266 रन रहा है. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी इस मैदान पर अब तक कुल 12 मैच खेले हैं. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को छह मुकाबलों में जीत मिली है और पांच मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शिकस्त झेली है. कोलकाता नाइट राइडर्स का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 204 रन रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2025 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).