SA vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

पाकिस्तान को पहले मैच में सात विकेट से करारी शिकस्त देकर वेस्टइंडीज ने दमदार शुरुआत की और यह दर्शाया कि इस प्रतियोगिता में उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। हालांकि, दूसरे मुकाबले में उसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 रनों से हार झेलनी पड़ी।

जेसन होल्डर (Photo Credits: Getty Images)

साउथम्प्टन. वेस्टइंडीज ने रोस बाउल मैदान पर सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2019 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह दक्षिण अफ्रीका का चौथा मैच है। उसे इससे पहले के तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर की कप्तानी में टीम खेल रही विंडीज टीम का यह तीसरा मैच है। उसे एक में हार और एक में जीत मिली है।

पाकिस्तान को पहले मैच में सात विकेट से करारी शिकस्त देकर वेस्टइंडीज ने दमदार शुरुआत की और यह दर्शाया कि इस प्रतियोगिता में उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। हालांकि, दूसरे मुकाबले में उसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 रनों से हार झेलनी पड़ी। यह भी पढ़े-AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत से गदगद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने नाथन कल्टर नाइल की जमकर प्रशंसा की

दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान इंग्लैंड, बांग्लादेश और भारत के खिलाफ हुए अपने तीनों मुकाबले बुरी तरह हारे।

टीम:

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, इमरान ताहिर, आंदिले फेहुक्वायो, ब्यूरान हैंडरिक्स, क्रिस मौरिस।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन, शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशाने थॉमस, शेल्टन कॉटरेल।

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\