Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st ODI Match Satta Bazar Favorite Team: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 11 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम (BCA Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते नजर आएंगे. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 1st ODI Match Weather Update: वडोदरा में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा कांटे की टक्कर हुई है, खासकर जब ये मुकाबले भारतीय सरजमीं पर खेले गए हों. घरेलू परिस्थितियों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड गेंदबाजों के खिलाफ कई यादगार पारियां खेलीं हैं और लगातार बड़े रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 पारियों में 46.05 की औसत के साथ 1,750 रन बनाए हैं. इस दौरान सचिन तेंदुलकर के बल्ले से पांच शतक निकले हैं. विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 पारियों में 55.23 की औसत से 1,657 रन बनाए हैं. वहां, विराट कोहली ने छह शतक जड़ें हैं. गेंदबाजी में जवागल श्रीनाथ ने 30 मैचों में 20.41 की औसत से 51 विकेट लिए. वर्तमान भारतीय गेंदबाज में कुलदीप यादव ने 26.33 की औसत से 24 विकेट लिए.

टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने टीम इंडिया के खिलाफ 47.75 की औसत से 1,385 रन बनाए थे. इस दौरान रॉस टेलर के बल्ले से तीन शतकीय पारियां निकली हैं. टीम इंडिया के खिलाफ केन विलियमसन ने 44.25 की औसत से 1,239 रन, और डेरिल मिचेल ने 48.62 की औसत से 389 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में टिम साउथी ने टीम इंडिया के खिलाफ 24 पारियों में 36.23 की औसत से 38 विकेट लिए थे. काइल मिल्स ने 34.53 की औसत से 29 पारियों में 32 विकेट लिए थे.

भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 120 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 62 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 50 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs NZ Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.