Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st Test Match Day 1 Satta Bazar Mein Aaj Favourite Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला आज यानी 12 अक्टूबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान 12 अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC 2025-27) के अपने सफर का आगाज करने जा रहीं है. दक्षिण अफ्रीका की टीम 2021 के बाद पहली बार पाकिस्तान की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई शान मसूद (Shan Masood) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडन मारक्रम (Aidan Markram) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs South Africa, 1st Test Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे तांडव, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
4 साल पहले जब दोनों टीमें एक-दूसरे से टकराई थीं, तब के कप्तान बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से करारी शिकस्त दी थी. अब दक्षिण अफ्रीका के पास अब इस पुरानी हार का बदला चुकता करने का शानदार मौका होगा. पाकिस्तान की टीम ने इस टेस्ट सीरीज के लिए तीन अनकैप्पड खिलाड़ियों को मौका दिया है. आसिफ अफरीदी, फैसल अकरम और विकेटकीपर रोहैल नजीर टीम के नए चेहरे होंगे.
पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs SA Test Head To Head Record)
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 30 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 17 टेस्ट मैच अपने नाम किए हैं. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ महज छह बार ही जीत नसीब हुई है. सात बार मैच ड्रॉ पर छूटे. साल 2007-08 के बाद दक्षिण अफ्रीका के पास पाकिस्तान की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का शानदार मौका होगा.
इसके अलावा, पाकिस्तान की टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबार आजम, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और अब्दुल्ला शफीक भी टीम का हिस्सा हैं. पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 12 अक्टूबर से लाहौर को गद्दाफी स्टेडियम में शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 20 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेला जाएगा.
पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल (PAK vs SA Test Series Schedule)
पहला टेस्ट: 12-16 अक्टूबर, गद्दाफी स्टेडियम (लाहौर)
दूसरा टेस्ट: 20-24 अक्टूबर, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (रावलपिंडी).
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (PAK vs SA 1st Test Match Key Players To Watch Out)
दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 367 रनों की पारी खेलकर रिकॉर्ड बनाया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम को वियान मुल्डर से एक बार फिर से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की एशिया में टेस्ट मैचों में गेंदबाजी औसत 25.27 (25 विकेट) की है. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने पाकिस्तानी धरती पर 52.74 की औसत से 1,635 टेस्ट रन बनाए हैं. शाहीन अफरीदी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27.37 की औसत से 16 टेस्ट विकेट लिए हैं.
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (PAK vs SA Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (PAK vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में दक्षिण अफ्रीका फेवरेट चल रही है. लेकिन पाकिस्तान की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY