Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में यूएई बनाम आयरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

United Arab Emirates National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match Satta Bazar Favorite Team: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. यूएई टीम ने अपना पिछला मैच एशिया कप राइजिंग स्टार के दौरान पाकिस्तान-ए के खिलाफ खेला था जिसमें वह 9 विकेट से हारकर बाहर हो गई थी. दूसरी ओर आयरलैंड ने हाल ही में इटली के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में संयुक्त अरब अमीरात की कमान मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) के हाथों में हैं. जबकि, आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: UAE vs IRE, 1st T20I Match Preview: आज संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

दोनों टीम इस श्रृंखला में भी जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर अभी तक 82 मैच खेला गया है. इस मैदान पर वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में स्पिनरों का बोलबाला देखने को मिला है. दोनों टीम अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी. आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है. दोनों टीमों की नजर इस सीरीज के जरिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी रणनीति को परखने पर होगी.

संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड टी20 हेड-टू-हेड (UAE vs IRE T20I Head to Head Stats)

संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड के बीच अबतक कुल नौ टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान आयरलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. आयरलैंड की टीम ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, संयुक्त अरब अमीरात की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.

संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (UAE vs IRE Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड (UAE vs IRE Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में आयरलैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन संयुक्त अरब अमीरात की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.