UAE vs IRE, 1st T20I Match Preview: आज संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

United Arab Emirates National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match Preview Details: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. यूएई टीम ने अपना पिछला मैच एशिया कप राइजिंग स्टार के दौरान पाकिस्तान-ए के खिलाफ खेला था जिसमें वह 9 विकेट से हारकर बाहर हो गई थी. दूसरी ओर आयरलैंड ने हाल ही में इटली के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में संयुक्त अरब अमीरात की कमान मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) के हाथों में हैं. जबकि, आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: UAE vs IRE, 1st T20I Match Live Streaming In India: संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

यह पहला मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीरीज में बढ़त बनाने का अच्छा मौका होगा और दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत अपने खिलाड़ियों को आजमाते हुए नजर आएंगी. दोनों टीमों ने आखिरी बार 20 ओवर का मैच फरवरी 2022 में खेला था. मोहम्मद वसीम से बल्ले से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ कप्तान के रूप में भी नेतृत्व करने की उम्मीद है.

दूसरी ओर, आयरलैंड की टीम दुबई में कुछ समय बिता चुकी है, जहां उन्होंने इटली के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और सीरीज 2-1 से जीती. टीम को उम्मीद होगी कि वे बचे हुए दो मैचों में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे ताकि 7 फरवरी से शुरू होने वाले बीस टीमों के टूर्नामेंट के लिए उनकी तैयारी पूरी हो सके.

संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड टी20 हेड-टू-हेड (UAE vs IRE T20I Head to Head Stats)

संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड के बीच अबतक कुल नौ टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान आयरलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. आयरलैंड की टीम ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, संयुक्त अरब अमीरात की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Dubai International Cricket Stadium Pitch Report)

संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दुबई की पिच आमतौर पर धीमी होती है और स्पिन गेंदबाजों को बहुत मदद करती है. इस मैदान पर ओस के चलते दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है. यही कारण है कि अभी तक खेले गए 82 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 58% मैच जीते हैं. पिच पर शुरुआत में रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि सतह आउटफील्ड और पेस गेंदबाज़ों को शुरुआती मदद देती है. सतह धीरे-धीरे धीमी होती है और स्पिनरों को खेल के बीच खासा मदद मिल सकती है. पिच पर अधिकतर पिच के धीमा होने से बल्लेबाज़ों को टाइमिंग पकड़ने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (UAE vs IRE Key Players To Watch Out): मुहम्मद वसीम, आसिफ खान, राहुल चोपड़ा, जुनैद सिद्दीकी, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर और जोशुआ लिटिल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): आयरलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग और जुनैद सिद्दीकी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं मुहम्मद वसीम और जोशुआ लिटिल के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस शाम 7:30 बजे होगा.

कैसे और कहां देखें संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीरीज फैनकोड (Fancode) और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (UAE vs IRE 1st T20I Match Playing Prediction)

संयुक्त अरब अमीरात: मुहम्मद ज़ोहैब, मुहम्मद वसीम (कप्तान), आसिफ खान, राहुल चोपड़ा (विकेट कीपर), अलीशान शराफू, हर्षित कौशिक, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद जवादुल्लाह, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस चैंपहर, जॉर्ज डॉकरेल, लोरकन टकर (विकेट कीपर), मैथ्यू हम्फ्रीज़, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग.

नोट: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.