Sri Lanka National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 11th Match Satta Bazar Favourite Team: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला आज यानी 18 सितंबर को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहा है. वहीं, अफगानिस्तान की स्थिति मुश्किल है क्योंकि उसने एक मैच जीता और एक हारा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहें हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें:
अफगानिस्तान की टीम को सुपर फोर में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है, और अगर वे हार जाते हैं तो श्रीलंका और बांग्लादेश अगले सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने बांग्लादेश और हांगकांग पर लगातार जीत दर्ज की है और चार पॉइंट्स के साथ +1.546 नेट रन रेट लेकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. कप्तान चरिथ असलांका की अगुवाई में श्रीलंका की बल्लेबाजी लगातार अच्छी रही है. पथुम निसांका ने पचास से ज्यादा रन बनाकर टॉप आर्डर को मजबूती दी है, जबकि ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा और महेश तीक्षणा ने अहम सफलताए दिलाई हैं.
फिलहाल अफगानिस्तान की टीम दो पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है. अफगानिस्तान की टीम का नेट रन रेट +2.150 के साथ ग्रुप बी में सबसे अच्छा है. राशिद खान की कप्तानी में नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे स्पिनर बड़ा ख़तरा बन सकते हैं, वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़द्रान और दरवेश रसूली का आक्रामक बल्लेबाजी क्रम मैच पलटने की क्षमता रखता है.
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (SL vs AFG T20I Head To Head Record)
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है. इस दौरान श्रीलंका का पड़ला भारी रहा हैं. श्रीलंका की टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, अफगानिस्तान की टीम को महज तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं. इस मुकाबले को जीतकर अफगानिस्तान की टीम अपना आकंड़ा बेहतर करना चाहेगी.
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान मैच पर सट्टा बाजार गर्म (SL vs AFG Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (SL vs AFG Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में श्रीलंका की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन अफगानिस्तान की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY