क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच पहले छठे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. टीम इंडिया ने पहले मैच में श्रीलंका को 59 रन से मात दी थी. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम को अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में जीत हासिल करना चाहेगी.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच पहले छठे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 6th Match Satta Bazar Favourite Team: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का छठा मुकाबला आज यानी 5 अक्टूबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला हैं. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला जीतकर आ रहीं हैं. पाकिस्तान की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान फातिमा सना (Fatima Sana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma's Top 5 Achievements As ODI Captain: बतौर वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां, यहां देखें 'हिटमैन' के आकंड़ें

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. टीम इंडिया ने पहले मैच में श्रीलंका को 59 रन से मात दी थी. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम को अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में जीत हासिल करना चाहेगी.

पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया को प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. हालांकि, पहले मुकाबले में स्मृति मंधाना बड़ी पारी नहीं खेल पाई थी. गेंदबाजी में रेणुका सिंह ठाकुर आजमाया जा सकता है. दीप्ति से फिर से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. वहीं, पाकिस्तान को अपनी कप्तान फातिमा सना से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. फातिमा सना अपने अनुभव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगी. पाकिस्तान की टीम को सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली से भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. डायना बेग से भी टीम को बेहतर गेंदबाजी की उम्मीद रहेगी.

भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND W vs PAK W ODI Head To Head Record)

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पिछले 11 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया महिला की टीम ने सभी मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम एक बार भी टीम इंडिया को नहीं हरा पाई है. यह असाधारण रिकॉर्ड भारतीय टीम की ताकत और निरंतरता को साफ तौर पर दर्शाता है. ऐसे में इस मुकाबले में भी भारतीय टीम मजबूत दिख रही है.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND W vs PAK W Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND W vs PAK W Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में टीम इंडिया फेवरेट चल रही है. लेकिन पाकिस्तान की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).