India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd Test Match 2025 Satta Bazar Favorite Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 22 नवंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को 30 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अभी एक और टेस्ट बाकी है. इसके बाद वनडे और टी20 साीरीज भी होनी है. सीरीज का पहला ही मैच हारकर टीम इंडिया इस वक्त बैकफुट पर है. अब दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. जबकि, दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, 2nd Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard Update: गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
कप्तान शुभमन गिल का खेलना भी तय नहीं
टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच हार चुकी है और उसके साथ ही कप्तान शुभमन गिल के खेलने को लेकर भी कुछ अपडेट अभी तक नहीं आई है. यानी अभी ये तय नहीं है कि सीरीज का ये मैच शुभमन गिल खेलेंगे कि नहीं. अगर शुभमन गिल गैर हाजिर रहते हैं तो कप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत को दी जा सकती है, जो इस वक्त टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं. टीम इंडिया का लक्ष्य यही होगा किसी तरह अगले मैच तो जीता जाए, ताकि सीरीज हार से बचा जा सके. हालांकि इतना तो तय है कि टीम इंडिया इस वक्त जरूर थोड़ा सा प्रेशर महसूस कर रही होगी.
टीम इंडिया पर मंडराया टेस्ट सीरीज गवांने का खतरा
दक्षिण अफ्रीका से टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच हार चुकी है. टीम इंडिया का प्रदर्शन इस मैच में काफी खराब रहा. टीम इंडिया को चौथी पारी में एक छोटा सा टारगेट मिला था, लेकिन टीम इसे भी जीत नहीं पाई और शर्मनाक हार मिली. अब ये तय हो गया है कि टीम इंडिया इस सीरीज को जीत नहीं पाएगी. क्योंकि सीरीज में दो ही मैच हैं. अगर अगला मुकाबला टीम इंडिया ने जीत भी लिया तो सीरीज बराबर ही होगी. हां, अगर आखिरी मैच टीम इंडिया हार गई तो सीरीज चली भी जाएगी. जो और भी ज्यादा शर्मनाक होगी.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में 3 पारियों में 196 रन बनाए थे. केएल राहुल का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. केएल राहुल के अलावा जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 20.76 की औसत के साथ 38 विकेट लिए हैं. भारत में जसप्रीत बुमराह 17.59 की औसत के साथ 54 विकेट ले चुके हैं. कागिसो रबाडा ने टीम इंडिया के खिलाफ 14 टेस्ट में 22.60 की औसत से 55 विकेट हासिल की.
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट हेड टू हेड (IND vs SA Head To Head)
टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 45 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 16 मैच में जीत मिली है. 10 मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहे हैं. भारत की धरती पर दोनों टीमों के बीच 20 टेस्ट खेले गए हैं. 11 मैच में टीम इंडिया को जीत और छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा (ड्रॉ- 3) है.
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs SA Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY